तो जनता को भी कांग्रेस और कमलनाथ में इंटरेस्ट नहीं

छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने नाथ के बयान पर ली चुटकी

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रोड शो करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर पूर्व सीएम कमलनाथ के जबलपुर में दिए गए बयान पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में माहौल भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हैं, विकास और जनता के कल्याण के लिए लोग भारतीय जनता पार्टी को जिताएंगे, और कमलनाथ जी को तो निकाय चुनाव में इंटरेस्ट ही नहीं है, तो जनता को भी उनमें और कांग्रेस में कोई इंटरेस्ट नहीं है।
गौरतलब हो कि 1 दिन पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने जबलपुर में पत्रकारों के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में कहा था कि उन्हें निकाय चुनाव में कोई इंटरेस्ट नहीं है। जिसको लेकर आज मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा पहुंचते ही नाथ के बयान पर चुटकी ली और निशाना साधा।
कमलनाथ से पूछो क्या सही!
एयर स्ट्रिप पर जब शिवराज सिंह चौहान से पत्रकारों ने पूछा कि पूर्व सीएम कमलनाथ कह रहे कि चुनाव में इंटरेस्ट नहीं और वह है छिंदवाड़ा में आज शाम को रोड शो कर रहे हैं तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सही हैं या फिर छिंदवाड़ा में रोड शो कर रहे है वो सही है यह सवाल आप कमलनाथ जी से पूछे।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…