नीमच में दर्दनाक सड़क हादसा

बीच रास्ते में खराब हुआ ट्क,तभी हो गई ये बड़ी दुर्घटना, ट्रक में फंसे घायल व्यक्ति को जेसीबी से निकाला एक की मौत

नीमच। क्षेत्र के मालखेडा-जेतपुरा बायपास पर स्थित एनएल पाटीदार प्लांट के सामने रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं दूसरे व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के रविवार रात करीब 1 बजे एनएल पाटीदार प्लांट के सामने अचानक ट्रक खराब हो गया था। इस ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति सुधारने के कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक के नीचे काम कर रहे व्यक्ति के उपर से ट्रक निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक में बुरी तरह से फंस गया। जिसे मालखेडा निवासी मनोज धाकड़ की जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…