डेनमार्क में आतंकी हमला, मॉल में घुसकर शख्स ने की अंधाधुंध गोलीबारी, 3 की मौत, कई घायल

कोपनहेगन: डेनमार्क की राजधानी कोपनहेगन के एक शॉपिंग मॉल में रविवार (4 जुलाई 2022) देर रात अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में कई लोग जख्मी हुए हैं, जबकि 3 लोगों की इस घटना में जान चली गई है। पुलिस ने इस संबंध में 22 वर्षीय संदिग्ध युवक को अरेस्ट कर लिया है।

यह घटना कोपेनहेगन के बाहरी इलाके में सबवे लाइन के पास स्थित सबसे बड़े ‘फील्ड्स’ शॉपिंग मॉल की बताई जा रही है। रविवार को छुट्टी के कारण वहाँ अधिक लोग मौजूद थे। जैसी ही आरोपित ने फायरिंग करना शुरू किया, तो मॉल में भीषण भगदड़ मच गई। लोग चीखते-चिल्लाते मॉल से बाहर भागने लगे। सामने आई तस्वीरों में भी कुछ लोग अपने बच्चों के साथ मॉल से हड़बड़ी में बाहर आते नज़र आ रहे हैं। चश्मदीदों का कहना है कि उन्होंने पहले मॉल से बाहर भागते हुए कुछ लोगों को देखा और उसके तुरंत बाद अंदर विस्फोटों की आवाज सुनी। इसके बाद मॉल में सब यहाँ-वहां भागने लगे। हमलावर की गोली लगने के चलते 3 लोगों की मौत हो गई, कई लोग जख्मी हो गए हैं।

कोपेनहेगन पुलिस ऑपरेशन यूनिट के चीफ सोरेन थॉमसन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी घटना में आतंकी मंसूबों की आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। मगर, अभी ये पता नहीं चल सका है कि इस घटना में संदिग्ध व्यक्ति के अलावा और कौन शामिल है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है।

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    स्पेन में भीषण रेल हादसा, दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में 46 लोगों की मौत की खबर

    मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा यूरोपीय देश स्पेन में बुधवार को एक भीषण रेल हादसे की खबर सामने आई है। मैड्रिड के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड…