114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा कच्चा तेल, जानिए घटे या बढे पेट्रोल-डीजल के दाम?

आज यानी मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं और पिछले कई मंगलवार की तरह यह मंगलवार भी राहतभरा है। वहीं, कच्चे तेल के दाम आज 114 डॉलर प्रति बैरल के आस-पास है। आप सभी को यह भी बता दें पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार 45वें दिन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस समय सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।

इस समय दिल्‍ली में पेट्रोल अब भी 96.72 रुपये लीटर मिल रहा है. कंपनियों ने 6 अप्रैल के बाद से इसकी कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, जबकि क्रूड के भाव एक समय 140 डॉलर प्रति बैरल तक चले गए थे। मंगलवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 113.8 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले सप्‍ताह 119 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है।

  • Related Posts

    भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को तैयार स्टार्टअप

    राघवन ने कहा कि हम दुनिया में तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र हैं. हमारे लिए कुछ अनुकूल परिस्थितियां जारी हैं. उन्होंने कहा कि पिछले सात-आठ साल में हमने संस्थापकों…

    सोना पहली बार 67 हजार पर पहुंचा:इस महीने अब तक 4 हजार रुपए से ज्यादा महंगा हुआ, चांदी भी 75,448 रुपए पर पहुंची

    सोना आज यानी गुरुवार (21 मार्च) कोऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 1,279 रुपए बढ़कर 66,968 रुपए पर पहुंच…