मुरैना में कमल नाथ का रोड शाे

मुरैना, संवाददाता
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने मुरैना में रोड शो निकाला। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शारदा सोलंकी के समर्थन में शहर के मुख्य मार्गों से निकला रोड शो। कई जगह कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य स्वागत। रोड शो में हजारों की भीड़, कांग्रेस का झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए निकले कांग्रेस कार्यकर्ता। वासुदेव गार्डन से शुरू हुआ रोड शो एमएस रोड, ओवरब्रिज चौराहा, सदर बाजार, महादेव नाका, रुई की मंडी, गर्ल्स स्कूल रोड होते हुए वापस वासुदेव गार्डन में आकर सम्पन्न हुआ रोड शो। रोड शाे में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डा. गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, मुरैना के विधायक राकेश मावई, सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह, दिमनी विधायक रविंद्र सिंह भिडोसा, शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य मिंटू सिकरवार, कांग्रेस पार्टी के महासचिव जसवीर गुर्जर आदि शामिल हुए।

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…