मालवाहक ट्रेन के 16 डब्बे हुए डिरेल

27 से अधिक ट्रेनों के रूट परिवर्तित किए गए 1 ट्रेन भी की गई है

झाबुआ। गुजरात व मध्य प्रदेश की झाबुआ जिले की बॉडर के समीप दिल्ली मुंबई मुख्य अप डाउन रेलवे लाइन पर मालवाहक गाड़ी के 16 डिब्बे ग्राम मंगलमहुड़ी रेल्वे ट्रेक पर डिरेल होने की वजह से अप-डाउन रेलवे ट्रैक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।बताया जा रहा है कि रविवार रात करीबन 12 बजकर 20 मिनिट पर तेज गति से चल रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरकर इस तरह उलझे गए की ओवर हेड इलेक्ट्रॉनिक तार भी टूट गए। हाई टेन्सन बिजली के तार दोनों दिशा से टूटे है।जिस के चलते रतलाम से मुंबई जाने वाली रेल लाइन और मुंबई से रतलाम आने वाली रेल लाइन में केबल्स टूट गई हैं। वही रेल दुर्घटना की सूचना मिलते ही रतलाम से रात करीबन 12:50 बजे दल को रवाना किया गया था। साथ ही डी आर एम विनीत गुप्ता भी दल के साथ मौके पर पहुँचे। बताया जा रहा है हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है… वही रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेल ट्रैक पर राहत का कार्य व ट्रैक को दुरुस्तकिया में जुटे है। अप डाउन ट्रैक ठप होने के बाद में 27 से अधिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रतलाम से चितौड़गढ़, अजमेर,अहमदाबाद,होकर मुंबई की और चलवाई गया।अब मुंबई से आने वाली ट्रेन भी इसी परिवर्तित मार्ग से ही आएगी। इस के अलावा 1 ट्रेन दाहोद रतलाम -उज्जैन मेमू को भी निरस्त किया गया हैं। मीडिया से बात करते हुए रतलाम डी आर एम गुप्ता ने बताया कि हादसे में ट्रक और हाई ईटेंशन लाइन को काफी नुकसान पहुंचा है जिसे ठीक करने में काफी वक्त लग सकता है।

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…