सीजन में पहली बार तवा डैम के 13 गेट खोले

इटारसी में घरों में 3 फीट पानी भरा, बैतूल-ओबैदुल्लागंज हाईवे बंद; हथेड़ उफनाई

बैतूल, पिपरिया और पचमढ़ी के ऊंचे इलाकों में हो रही भारी बारिश की वजह से तवा डैम के गेट इस सीजन में दूसरी बार खोलना पड़े। रात में सभी 13 गेट 10-10 फीट तक खोलकर पानी छोड़ा गया। सुबह तक 6 गेट बंद कर दिए गए। अब 7 गेट 10-10 फीट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे पहले 15 जुलाई को डैम के 7 गेट, फिर 9 और फिर 11 गेट खोलना पड़े थे। 16 जुलाई को डैम के सभी गेट बंद कर दिए गए थे। रविवार रात से फिर गेट खोलना पड़ा।
भोपाल-नागपुर नेशनल हाईवे-69 पर नवनिर्मित सुखतवा पुल का एक हिस्सा बह गया। यह पुल नर्मदापुरम-बैतूल के बीच है। सुखतवा का पुराना पुल टूटने के बाद यह अस्थाई पुल बनाया गया था। हाईवे सुबह 5 बजे से बंद है। सिवनी मालवा सहित आसपास के क्षेत्र में देर रात से हो रही तेज बारिश के चलते डोलरिया तहसील की हथेड़ नदी उफान पर है। हथेड़ नदी पर बने पुल पर से बाढ़ का पानी जा रहा है। होशंगाबाद – हरदा मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। डोलरिया में पुल के दोनों और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…