Spy Balloon Row:देश की सुरक्षा को लेकर पीएम ऋषि सुनक ने दिया बड़ा बयान, क्या ब्रिटेन को भी है चाइनीज स्पाई बैलून से खतरा?

अमेरिका और कनाडा के आसमान अज्ञात फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराने के बाद इस मसले पर जोर शोर से चर्चा की जा रही है. ब्रिटेन की सरकार ने चाइनीज जासूसी गुब्बारे (Chinese Spy Balloon) की आशंका के बीच देश को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया है.फ्लाइंग ऑब्जेक्ट और चाइनीज जासूसी गुब्बारे को लेकर अब कई दूसरे देशों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है.

अमेरिकी वायुसने ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के आदेश पर रविवार (12 फरवरी) को एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (Flying Object) को मार गिराया था. फाइटर जेट ने हूरोन झील (Lake Huron) के ऊपर इसे मार गिराया था.

ब्रिटेन में भी जासूसी बैलून का खतरा?

ब्रिटेन के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) ने सोमवार (13 फरवरी) को कहा, ”अपने देश को सुरक्षित रखने के लिए जो कुछ भी हो सकता है हम करेंगे”. उत्तरी इंग्लैंड में एक अस्पताल के दौरे के दौरान सुनक ने कहा कि ब्रिटेन पूरे अटलांटिक में अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं और किसी भी सुरक्षा प्रतिक्रिया के लिए तैयार है. ब्रिटेन को आशंका है कि संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे के जरिए उनके देश को भी टारगेट किया जा सकता है.

देश की सुरक्षा का संकल्प

यूके पीएम ऋषि सुनक की प्रतिक्रिया तब आई, जब उनके रक्षा मंत्री बेन वालेस ने पुष्टि की थी कि ब्रिटेन पश्चिमी हवाई क्षेत्र में हालिया घुसपैठ के सुरक्षा प्रभावों की समीक्षा शुरू कर रहा है. सुनक ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं चाहता हूं कि लोग जानें कि देश को सुरक्षित रखने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते हैं, वह करेंगे. मैं स्पष्ट रूप से राष्ट्रीय सुरक्षा के मामलों पर विस्तार से टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन हम अपने सहयोगियों के साथ लगातार संपर्क में हैं”.

ब्रिटेन के रक्षा सचिव क्या बोले?

ब्रिटेन के रक्षा सचिव वालेस ने कहा कि यूके और उसके सहयोगी इस बात की समीक्षा करेंगे कि इन हवाई क्षेत्र घुसपैठों का हमारी सुरक्षा के लिए क्या मतलब है. हाल में अमेरिका और कनाडा के हवाई क्षेत्र में हुए घुसपैठ इस बात का एक और संकेत है कि कैसे वैश्विक खतरा बढ़ता जा रहा है.
ब्रिटेन में परिवहन मंत्री रिचर्ड होल्डन ने कहा कि ये संभव है कि चीनी जासूसी गुब्बारे पहले ही इस देश में भेजे जा चुके हों.

चीनी विदेश मंत्रालय ने क्या किया दावा

चीनी विदेश मंत्रालय ने सोमवार (13 फरवरी) को दावा किया था कि अमेरिका ने पिछले एक साल में 10 से अधिक बार हमारे हवाई क्षेत्र में गुब्बारे उड़ाए हैं. बता दें कि पिछले हफ्ते दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के बाद से तनाव बढ़ गया था. अमेरिकी अधिकारियों ने आरोप लगाया था कि इसे चीन ने संवेदनशील स्थलों की निगरानी के लिए भेजा था, लेकिन चीन ने इसे मौसम से संबंधित जानकारी जुटाने वाला गुब्बारा बताया था.

  • Related Posts

    अमेरिका का खेल खत्म हो जाएगा, लोकतंत्र भी नहीं बचेगा’, एलन मस्क ने 2028 को लेकर क्यों दी चेतावनी?

    डेमोक्रेट्स के तीनों मोर्चों पर जीतने की स्थिति में राजनीतिक व्यवस्था बदलने का दावा अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले अरबपति कारोबारी और स्पेसएक्स के…

    मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों की बदलेगी तस्वीर, सीएम मोहन यादव ने शुरू किया विकास अभियान

    बालाघाट के चार विकासखंडों में गांव-गांव पहुंच रहे अधिकारी, ग्रामीणों से सुझाव लेकर तैयार होगी विकास की कार्ययोजना भोपाल। मध्य प्रदेश में नक्सलवाद के प्रभाव से बाहर आए क्षेत्रों को…