MP News: CM शिवराज का चुनावी साल में एलान, भोपाल से सिंगरौली तक बनेगा विंध्य-एक्सप्रेस-वे, 6 जिलों को जोड़ेगा

मध्य प्रदेश में साल 2023 चुनावी साल है. ऐसे में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां जनता को लुभाने के कई प्रयास कर रही हैं. इसी क्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को रीवा पहुंचे और हवाई अड्डे का शिलान्यास किया. साथ ही, आयोजित कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को कई योजनाओं का लाभ देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं. उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे.

इस दौरान सीएम शिवराज ने एक एलान किया. उन्होंने बताया कि जल्द ही राजधानी भोपाल से सिंगरौली तक विंध्य एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा. एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल क्लस्टर तैयार किए जाएंगे, जिसमें लगने वाले उद्योगों से नौजवानों को भारी रोजगार प्राप्त होगा.

जानकारी के अनुसार, विंध्य-एक्सप्रेसवे एमपी के 6 जिलों को जोड़ेगा. इनमें राजधानी भोपाल, दमोह, कटनी, रीवा, सीधी और सिंगरौली शामिल होंगे. इस एक्सप्रेस-वे के जरिए उद्योंगों का एक जाल बिछाने का प्लान किया गया है, जिसकी मदद से नौजवानों के रोजगार की संभावनाएं बढ़ जाएंगी.

प्रतीक चिह्न ‘आइए रीवा’ का विमोचन
इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रीवा में मध्य प्रदेश की विकासगाथा पर विधानसभावार आधारित पुस्तिका ‘विकास के 20 साल’ और रीवा में उद्योगों और निवेश के प्रोत्साहन के लिए प्रतीक चिह्न ‘आइए रीवा’ का विमोचन किया.

माफिया से छुड़ाई गई जमीन पर बनेंगे गरीबों के आवास
इस कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आशीर्वाद से हवाई अड्डे बन रहे हैं. उनके आशीर्वाद से हम तेज गति से मध्य प्रदेश को आगे ले जा रहे हैं. वहीं, सीएम शिवराज ने बताया कि एमपी में गुंडे-बदमाशों और माफिया से सरकार ने करीब 23 हजार एकड़ जमीन छुड़वाई है, जिसपर अब प्रदेश के विकास के लिए काम होगा. ये जमीन गरीबों को बांटी जाएगी और इनपर गरीबों के लिए मकान बनाए जाएंगे.

सीएम शिवराज का दावा है कि एमपी में कोई भी व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा. हर व्यक्ति के पास उसके मेहनत की जमीन होगी.

  • Related Posts

    इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर पति पर हमला, जमकर तोड़फोड़; दोनों पक्षों ने लगाए आरोप

    पार्षद पति सुमित तलरेजा से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज इंदौर में भाजपा पार्षद के घर में घुसकर उनके…

    राहुल गांधी पर CM मोहन यादव का तीखा हमला, बोले- ‘ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हैं’

    इंदौर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान कांग्रेस पर साधा निशाना इंदौर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…