राज्य सरकार की बड़ी तैयारी, इस नियम में होगा संशोधन, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव, ऐसे मिलेगा लाभ

Madhya Pradesh Government : आगामी चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का हर वर्ग पर विशेष फोकस बना हुआ है, सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर पैनी नजर बनाए हुए है और अलग अलग जिलों में जाकर नए नए ऐलान कर रहे है। इसी कड़ी में अब राज्य सरकार सरकारी भूमि पर आवासहीनों को पट्टा देने के नियमों में संशोधन करने की तैयारी में है।

जल्द कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश सरकार अब भू-माफिया और पट्टा माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए सरकारी भूमि पर आवासहीनों को पट्टा देने की तैयारी में है, इसके लिए जल्द नियमों में संशोधन किया जाएगा। इसके लिए जल्द नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा कैबिनेट बैठक में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके बाद सर्वे किया जाएगा, इसमें 31 दिसंबर, 2020 तक सरकारी भूमि पर काबिज लोगों का सर्वे शुरू हो जाएगा और फिर पट्टे देने की प्रक्रिया शुरू होगी।

ऐसे चलेगी पूरी प्रक्रिया
प्रस्ताव के तहत सरकारी भूमि पर आवासहीनों को पट्टा देने के लिए सर्वे करवाया जाएगा, आधार नंबर सर्च किया जाएगा। इसमें यह भी देखा जाएगा कि संबंधित ने पहले पट्टा लिया है या नहीं, यदि पट्टा लिया है, तो भूमि बेच तो नहीं दी। वही उन लोगों को पट्टा दिया जाएगा, जिन्होंने पहले कभी पट्टे की भूमि नहीं दी गई हो। ऐसे मामलों में विभाग संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी करेगा। ऐसे लोगों से पूर्व में दिया गया पट्टा भी वापस लिया जा सकता है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…