कुबेश्वर धाम : पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे पर महिला ने लगाया मारपीट का आरोप, कहा- जबरन लिए गए पैसे

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के नजदीक सीहोर जिले के कुबेश्वर धाम इस समय सुर्खियों में है.16 फरवरी से 22 फरवरी तक प्रदीप मिश्रा कथावाचक द्वारा रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जा रहा था, लेकिन अब कुबेश्वर धाम से पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए मंडी थाने में शिकायत दर्ज की. दरअसल, रुद्राक्ष महोत्सव में नीमच के मनासा के ग्राम घटपीपलिया की रहने वाली 35 वर्षीय इन्द्रा मालवीय ने आरोप लगाते हुए बताया कि सोमवार को वह कुबेरेश्वर धाम पहुंची थी. यहां पर कथा के नाम पर समिति के सदस्य और कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के भांजे समीर शुक्ला और समिति के अन्य सदस्यों ने एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और कथा के नाम पर उससे पैसे की मांग की घरवालों से इनके खाते में दबाव में आकर पैसे डलवाये.

मामले की हो रही जांच
इस पूरे मामले को मंडी थाना प्रभारी हरिनारायण परमार का कहना है कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है. अभी हम इस मामले में जांच कर रहे हैं जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं, फिलहाल महिला का मेडीकल सरकारी अस्पताल में कराया गया है. दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ज्यादा आ गए श्रद्धालु
बता दें कि कल बुधवार तक जारी शिवमहापुराण कथा के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने देश भर में अपनी कथा के दौरान श्रद्धालुओं को सीहोर आने का आमंत्रण दिया था. पंडित मिश्रा के आमंत्रण के बाद लगभग 20 लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर के कुबेश्वर धाम पर पहले दूसरे ही दिन आ पहुंचे थे. बढ़ी तादाद में आए श्रद्धालुओं की वजह से यहां श्रद्धालुओं को खासी परेशानियों से जूझना पड़ा था. यहां खाने को तरसे तो वहीं उन्हें पीने का पानी भी नसीब नहीं हो सका था.

एक लीटर पानी के 50 रुपए
कुबेश्वर धाम के बाहर आस्था के नाम पर व्यापार चल निकला था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है. कुबेश्वर धाम समिति द्वारा दुकानदारों से किराए के नाम पर मोटी रकम वसूलने का खामियाजा यह है कि अब यह दुकानदार दूर दराज से आए श्रद्धालुओं को महंगे दामों पर सामान बेच रहे हैं. दुकानदारों द्वारा बाहर से आए श्रद्धालुओं से एक-एक लीटर पानी की बॉटल के लिए 20 से 50 रुपए चुकाने को मजबूर हो रहे हैं. कुबेश्वर धाम पर पीने के पानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने की वजह से लोग महंगे दाम लेकर पानी खरीद रहे हैं.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…