सागर में पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला , शिवराज सरकार ने पुलिस चौकी के पूरे स्टाफ को किया सस्पेंड

सागर में पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और वाहन को छोड़ दिया. जांच में चौकी पुलिस की ओर से गांजा तस्करी पर वैधानिक कार्रवाई न करते हुए पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध माना. जब इसकी जांच हुई तो हकीकत सामने आ गई. इसके बाद एसपी तरुण नायक ने पुलिस चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया.

सीसीटीवी फूटेज से खुल गया राजसागर में पुलिस की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. आरोप है कि गांजा तस्करी की सूचना मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और वाहन को छोड़ दिया. जांच में चौकी पुलिस की ओर से गांजा तस्करी पर वैधानिक कार्रवाई न करते हुए पूरी प्रक्रिया को संदिग्ध माना. जब इसकी जांच हुई तो हकीकत सामने आ गई. इसके बाद एसपी तरुण नायक ने पुलिस चौकी प्रभारी समेत पूरे स्टाफ को सस्पेंड कर दिया.

सीसीटीवी फूटेज से खुल गया राज

जानकारी के मुताबिक सानोधा थाना क्षेत्र की शाहपुर पुलिस चौकी में पिछले दिनों मुखबिर ने सूचना दी कि तस्कर बड़ी तादाद में चौकी क्षेत्र से गांजा की तस्करी कर रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने सूचना तंत्र से मिली सूचना के मुताबिक चेकिंग की. बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक शख्स से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया, लेकिन उसे न तो जब्ती की कार्रवाई की गई और न ही तस्करों को गिरफ्तार किया गया. इसके बाद सूचना देने वाले ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक सहित सीएम हेल्पलाइन पर भी कर दी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने बंडा एसडीओपी शिखा सोनी को पूरे मामले की जांच सौंपी, जिसमें एसडीओपी बंडा ने तस्करी के मामले में उपलब्ध कराए गए साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और बयानों के बाद शिकायत को सही पाते हुए दूसरे दिन ही जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को सौंप दी गई.

जांच में ये बातें आई सामने

पुलिस अधीक्षक तरुण नायक ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाहपुर चौकी प्रभारी एसआई नीरज जैन, एएसआई राम सिंह, प्रधान आरक्षक राजकुमार और आरक्षक जगदीश सिंह व पुष्पेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. एसपी डीआईजी तरुण नायक का कहना है कि शाहपुर पुलिस चौकी में पुलिस द्वारा गांजा तस्करी पर कार्रवाई न करने की शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसके बाद एसडीओपी बंडा को जांच सौंपी गई थी. मामले में पुलिस की कार्रवाई संतोष जनक नहीं पाई गई, जिसके बाद प्रभारी सहित चौकी स्टाफ को निलंबित कर दिया गया.

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…