सीएम शिवराज ने साधा निशाना, कहा ‘राहुल गांधी से समझदार तो बीजेपी का बूथ कार्यकर्ता’

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होने राहुल को अपरिपक्व पताते हु कहा कि उनकी मानसिक आयु बच्चों जैसी है। सीएम ने कहा कि ऐसे अपरिपक्व नेता को कांग्रेस वाले जबरन में राष्ट्रीय नेता बनाने पर तुले हुए हैं। उन्होने कहा कि राहुल गांधी से समझदार तो बीजेपी बूथ का कार्यकर्ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आश्चर्य की बात है कि राहुल बाबा यह बोल रहे हैं कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं। दुर्भाग्य से सांसद होने का क्या मतलब है ? क्या यह संसद का अपमान नहीं है? संसद में भेजने वाली जनता का अपमान नहीं है? क्या यह भारत के लोकतंत्र का अपमान नहीं है? इन्होंने लोकतंत्र के पवित्र मंदिर का अपमान किया है। उन्होंने भारत के संविधान का अपमान किया है। उन्होंने जनता की आस्था और विश्वास पर चोट की है। ये अजीब नेता हैं ये जब संसद में बोलना चाहिए तो विदेश भाग जाते हैं, कई बार बिना बताए भी गायब हो जाते हैं। वो विदेश में जाकर देश की आलोचना करते हैं।

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री जी के विरोध में ऐसे अंधे हो गए कि देश का विरोध करने लगे हैं। उन्होने कहा कि ‘राहुल गांधी जी आप देश के बाहर देश के बारे में जो बात बोलते हैं वो देशद्रोह की सीमा में नहीं आता ! क्या यह आपकी राष्ट्रभक्ति है? कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी जैसे नेताओं को जवाब देना चाहिए। क्या वो राहुल गांधी के इन बयानों से सहमत है ? क्या मतलब है ऐसे बयानों का, राहुल गांधी से समझदार हमारे बूथ का एक कार्यकर्ता होता है। इसलिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे नेता को राष्ट्रीय नेता बनाने की जिद पर अड़ी हुई है कांग्रेस। यह कांग्रेस का दुर्भाग्य तो है ही, लेकिन कांग्रेस के दुर्भाग्य को वह देश का दुर्भाग्य बनाने पर न तुलें।’ इस तरह मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को खरी खरी सुनाते हुए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह से भी जवाब मांगा है।

  • Related Posts

    इंदौर में मिलावटखोरों का खुलासा, सांची-अमूल-नोवा के नाम पर 600 लीटर नकली घी जब्त

     इंदौर  प्रदेश भर में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने एक…

    मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय थकान के कारण बांबे अस्पताल में भर्ती

    इंदौर  मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गुरुवार को बांबे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह गुरुवार सुबह नियमित जांच के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने…