पीएम मोदी से शिवराज ने की ओलावृष्टि को लेकर चर्चा, किसानों को दिलाया भरोसा कहा “आपके नुकसान की भरपाई करेगी सरकार”

मध्यप्रदेश में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर खड़ी फसलें बर्बाद हो चुकी है। जिसे लेकर किसानों के बीच चिंता का माहौल बना हुआ है। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की। साथ ही उन्हें प्रदेश की स्थिति के बारे में बताया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री विदिशा और सागर जाकर वहाँ की स्थिति को देखेंगे। उन्होनें कहा कि, ” लेकिन मैं केवल दो स्थानों पर नहीं जाऊंगा। उन स्थानों (सागर और विदिशा) पर फसलों की स्थिति देखने के बाद मैं पूरे मध्यप्रदेश के किसानों से बात करूंगा।”

किसानों के साथ है भारतीय जनता पार्टी
सीएम शिवराज ने प्रदेश भर के किसानों को आश्वासन दिया की भाजपा सरकार बर्बाद हुई फसलों की भरपाई करेगी। उन्होनें कहा कि, “मैं किसान भाइयों को आश्वस्त करना चाहता हूँ कि, जिनकी फसलों का नुकसान हुआ या जिनकी फसल खराब हुई है, वह चिंता ना करें। मैं उनके साथ हूं।। भारतीय जनता पार्टी उनके साथ है।”

क्षति के आकलन के बाद मिलेगी राहत राशि
मुख्यमंत्री ने फसलों के क्षतिग्रस्त फसलों के लिए राहत राशि प्रदान करने की घोषणा भी कर दी है। क्षति का आकलन करने सरकार द्वारा नुकसान की भरपाई की जाएगी। किसानों को राहत राशि के साथ-साथ फसल बीमा योजना का लाभ भी मिलेगा।

सीएम ने कहा “मैं हर किसान की चिंता करूंगा”
सीएम शिवराज ने कहा कि, “आज फिर एक बार मैं प्रदेश के सभी किसान भाइयों को कहना चाहता हूं, मेरा हर खेत तक पहुंचना शायद संभव नहीं है। लेकिन मैं हर जिले की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई हैं। मैं हर गांव की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई है। मैं हर किसान की चिंता करूंगा, जहां फसलें खराब हुई है।” उन्होनें आगे कहा, ” मेरे किसान भाइयों और बहनों अपने आप को अकेला मत समझना इस संकट की घड़ी में, मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं और मैं तुम्हें इस संकट के पार निकाल कर ले जाऊंगा। यह मेरा संकल्प है।”

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…