तो कौन करता है राहुल गांधी का माइक बंद

6 मार्च 2023, जगह- लंदन में हाउस ऑफ कॉमंस का ग्रैंड कमेटी रूम। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटिश सांसदों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कहा- ‘हमारे यहां लोकसभा में अक्सर विपक्षी सदस्यों के माइक बंद कर दिए जाते हैं। हमारे माइक खराब नहीं हैं। वे काम कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आप उन्हें ऑन नहीं कर सकते। मेरे बोलने के दौरान ऐसा कई बार हुआ है।’

राहुल भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मौकों पर संसद में माइक बंद करने का मुद्दा उठा चुके हैं। 7 फरवरी 2023 को राहुल गांधी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलकर बैठे थे। तभी स्पीकर ओम बिड़ला ने नसीहत दी कि ‘सदन में या सदन के बाहर ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए कि अध्यक्ष महोदय माइक बंद कर देते हैं।’ जवाब में राहुल ने कहा, ‘अध्यक्ष जी ये रियलिटी है, आप माइक बंद कर देते हैं।’

राहुल के लंदन में दिए बयान पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, ‘लोकसभा बहुत बड़ी पंचायत है, जहां आज तक माइक बंद नहीं हुआ है।’ इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने फरवरी 2021 का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें बोलते वक्त राहुल गांधी की आवाज आनी बंद हो जाती है। तब राहुल स्पीकर

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…