अमित शाह बोले- कमलनाथ ने भ्रष्टाचार कर लूट-खसोट की:

पूछा-जनता ने आपको मौका दिया था, आपने क्या किया? हिसाब-किताब तो दो

छिंदवाड़ाएक घंटा पहले
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मंच से कमलनाथ से सवाल किए। शाह ने कहा, आपको जनता ने एक मौका दे दिया था। आपने क्या किया? इसका हिसाब-किताब तो दो। शिवराज सिंह जो मध्यप्रदेश छोड़कर गए थे, उसमें भी आपने भ्रष्टाचार कर लूट-खसोट का काम किया। शाह ने मंच से पीएम मोदी की योजनाएं गिनाई।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा दिया, लेकिन गरीबों के लिए कोई काम नहीं किया। मोदी जी ने 80 करोड़ गरीबों की जिंदगी बदलने का काम किया। पीएम मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता को कोरोना के टीके लगवाकर कोरोना से उनके जीवन को सुरक्षित करने का काम किया है।

अमित शाह छिंदवाड़ा में आयोजित बीजेपी की महाविजय उद्घोष जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सीएम शिवराज सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ डींगे हांकते हैं कि मैंने ये कर दिया, वो कर दिया…, अरे सरकार तो हमारी है। बीजेपी ने विकास किया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…