जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को दिया मंत्र


भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा रविवार को भोपाल दौरे पर हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे विमान से उनका भोपाल आगमन हुआ। स्‍टेट हैंगर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया समेत पार्टी के अनेक नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका आत्‍मीय स्‍वागत किया। यहां से वह गांधी नगर स्‍थित बूथ कार्यालय पहुंचे और पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत वह अपराह्रनकरीब दो पार्टी के कार्यालय पहुंचे हैं। यहां पर वह वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच पार्टी के नवीन कार्यालय का भूमिपूजन कर रहे हैं। भूमिपूजन के इस कार्यक्रम में वह अपनी पत्‍नी मल्लिका नड्‌डा के साथ शामिल हैं। इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा भी सपत्‍नीक भूमिपूजन कर रहे हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…