अतीक अहमद को लाया गया प्रयागराज नैनी जेल

गैंगस्टर से राजनेता बने अतीक अहमद के काफिले को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा प्रयागराज लाया जा चुका है। नैनी सेंट्रल जेल में दाखिल कराए जाने के बाद अतीक अहमद को जेलर कार्यालय के समीप रोककर उसका मेडिकल कराने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद उसे हाई सिक्योरिटी बैरक में भेजा जाएगा। जेल के आसपास कड़ी सुरक्षा है। रविवार शाम अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल से निकलने के कुछ घंटों बाद सुबह राजस्थान की सीमा से मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाला उनका काफिला अब उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया है। बरेली सेंट्रल जेल में भी हलचल तेज हो गई है। यहां अतीक का भाई अशरफ कैद है। अशरफ को भी जेल से निकालकर प्रयागराज ले जाना है। अशरफ को भी एनकाउंटर का डर सता रहा है।

इससे पहले आज सुबह मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक गाय से टकरा गई। कथित तौर पर यह घटना सुबह करीब 6:25 बजे हुई जब गाय सड़क की ओर दौड़ रही थी और अहमद को ले जा रहे वाहन से टकरा गई, जिसे यूपी पुलिस कोर्ट केस के लिए प्रयागराज ले जा रही है।

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…