मुख्यमंत्री ने किया प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम का श्रवण

भोपाल : रविवार, मार्च 26, 2023,

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज आकाशवाणी से “मन की बात” कार्यक्रम के 99 वें एपिसोड में विचार रखे। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान सहित भोपाल प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कार्यक्रम का श्रवण भोपाल की इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में किया। मंत्रीगण, जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित थे।

शहीद परिवार का सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान और श्री नड्डा ने शौर्य चक्र से विभूषित ग्रुप कैप्टन स्व. वरुण सिंह की माताजी श्रीमती उमा सिंह और पिता श्री के. पी. सिंह का सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि हेलीकाप्टर दुर्घटना में केप्टन वरूण सिंह घायल हुए थे और एक सप्ताह बाद उनका निधन हो गया था। दुर्घटना में सीडीएस श्री विपिन रावत का निधन हुआ था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…