पश्चिम बंगाल में फिर भड़की कई जगह हिंसा

: पश्चिम बंगाल के हावड़ा के शिबपुर इलाके में भारी सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। यहां श्री रामनवमी पर आगजनी के एक दिन बाद आज ताजा हिंसा भड़की है। इसके अलावा बिहार के सासाराम में भी अराजक तत्‍वों द्वारा उपद्रव किए जाने की खबर सामने आ रही है। बिहार के सासाराम में रामनवमी के जुलूस के बाद दो गुटों में झड़प हो गई. पथराव की भी सूचना है। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। सासाराम शहर में धारा 144 सीआरपीसी लागू की गई है। सासाराम में दो गुटों के बीच झड़प में स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि दोनों गुटों में तनाव है और पथराव भी हुआ। कुछ घरों में आग लगा दी गई। आग बुझाई जा रही है। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर उन्हें शांत कराया। स्थिति अब नियंत्रण में है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…