हेमू कालानी दिवस.. संघ प्रमुख भागवत ने देश बंटवारे को बताया गलत

भोपाल। भेल दशहरा मैदान में भारतीय सिंधु सभा के बैनर तले आज अमर बलिदानी हेमू कालानी का जन्म शताब्दी समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस सम्‍मेलन में देश-विदेश से बड़ी संख्‍या में लोग पहुंचे। आयोजकों ने इस समागम में 01 लाख से ज्‍यादा लोगों के जुटने का दावा किया है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग एक जगह एकत्रित हुए। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव भागवत भी शामिल हुए। भागवत दोपहर करीब दो बजे सम्‍मेलन में पहुंचे। यहां पहुंचकर संघ प्रमुख ने सिंधी समाज के संत-महात्‍माओं से मुलाकात की। विशिष्‍ट अतिथि के तौर पर सीएम शिवराज सिंह चौहान भी इस सम्‍मेलन में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश के चिकित्‍सा मंत्री विश्‍वास सारंग और इंदौर से लोकसभा सदस्‍य शंकर लालवानी भी कार्यक्रम में पहुंचे। ख्याति प्राप्त संतजन भी समारोह में विशेष रूप से पधारे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…