बिहार के सासाराम में फोर्स तैनात

3. 3.23 सासाराम.
बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में हालात को काबू करने के लिए सरकार कमर कस चुकी है। यहां रामनवमी के दिन अराजक तत्‍वों ने उपद्रव मचाया था। घटना के तीसरे दिन रविवार को बिहारशरीफ व सासाराम शहर में केंद्रीय सुरक्षा बल रैपिड एक्शन फोर्स की एक-एक कंपनी तैनात कर दी गई है। बिहारशरीफ में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक कंपनी भी बुलाई गई है। दोनों शहरों में आसपास के जिलों से बुलाकर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। बिहारशरीफ शहर में सन्नाटा पसरा है, निषेधाज्ञा लागू है, स्थिति नियंत्रित है परंतु आम लोग सशंकित हैं। उपद्रव के आरोप में अब तक 80 लोग गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि सांसाराम में 32 की गिरफ्तारी हुई है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…