अब यह होगा राहुल गांधी का नया एड्रेस

: लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी को बंगला : कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द दस जनपथ (10 Janpath) में शिफ्ट होंगे. सूत्रों के मुताबिक, राहुल के घर का सामान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के आवास दस जनपथ में शिफ्ट होने लगा है. वहीं, राहुल के दफ्तर के कामकाज के लिए घर ढूंढा जा रहा है. संसद से राहुल गांधी की अयोग्यता के दो दिन बाद लोकसभा हाउसिंग पैनल ने उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया था.

कांग्रेस नेता 12 तुगलक लेन वाले सरकारी बंगले में रह रहे थे. 2004 में लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उन्हें यह बंगला आवंटित किया गया था. नियमों के मुताबिक उन्हें अयोग्यता आदेश (24 मार्च) की तारीख से एक महीने के भीतर अपना सरकारी बंगला खाली करना था. इस नोटिस के जवाब में राहुल गांधी ने कहा था कि वह बंगला खाली करने के नोटिस का पालन करेंगे

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…