प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटिश पीएम सुनक को किया फोन

नई दिल्ली 14 अप्रैल 2023. बैशाखी की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ब्रिटेन में रह रहे भारतवंशियों को बैशाखी की बधाई दी और दोनों देशों के आपसी संबंधों पर चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने ब्रिटेन में सक्रिय भारत-विरोधी तत्वों पर सख्त कार्रवाई किये जाने का आग्रह किया। उन्होंने आर्थिक अपराधियों को संरक्षण दिये जाने पर आपत्ति जताते हुए उनके प्रत्यर्पण में सहयोग किये जाने की मांग रखी। भारतीय विदेश मंत्रालय के मुताबिक ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक ने इन सभी मुद्दों पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। पीएम सुनक ने भारत की अध्यक्षता में चल रहे G20 सम्मेलन के लिए ब्रिटेन के पूर्ण समर्थन की बात को भी दोहराया।

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…