कर्नाटक में बोले शिवराज. कांग्रेस की पहचान 3 c करप्शन

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी दौरे पर कर्नाटक गए हैं। बुधवार को उन्होंने चिक्कोडी जिले की हुक्केरी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी निखिल कट्टी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस केवल तुष्टिकरण की बात करती है। कांग्रेस की पहचान है थ्री-सी। करप्शन, क्राइम और कमीशन। बीजेपी की पहचान रोड और एयर कनेक्टिविटी है। डेवलपमेंट और विकास की राजनीति ही बीजेपी का आधार है।

सीएम शिवराज ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कब क्या बोल जाएं, भरोसा नहीं रहता। उनकी उम्र 50 साल की हो गई है, लेकिन मानसिकता पांच साल की है। कोर्ट ने सजा सुनाई, तो राहुल गांधी भागते फिर रहे हैं। साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल मध्यप्रदेश में गारंटी देने आए थे। किसानों का कर्ज माफी की बात की। जनता ने भी वोट दिए। सवा साल में वादा पूरा नहीं कर पाए। बेरोजगारों को भी राहुल ने गारंटी दी थी। बेरोजगार नौजवानों को चार हजार रुपए देने का वादा किया था। एक पैसा नहीं दिया। अब कर्नाटक में झूठी गारंटी देने आ रहे हैं। कांग्रेस सिर्फ झूठ बोलती है। कभी वादा पूरा नहीं करती।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…