:कहा- ये इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में करते तो खराब हालत नहीं होती
बेंगलुरू
बीदर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
बीदर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। वोटिंग से 11 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दो दिन के दौरे पर शनिवार को बीदर पहुंचे। उन्होंने तीन सभाएं कीं। सबसे पहले सुबह 11 बजे हुमनाबाद में जनसभा को 36 मिनट संबोधित किया। दूसरी- दोपहर सवा एक बजे विजयपुरा में। यहां वे 27 मिनट बोले। मोदी पौने 3 बजे बेलागावी के कुडाची में 38 मिनट बोले।
बीदर में प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे कांग्रेस के लोगों ने 91 बार गालियां दीं। गालियों के शब्दकोष में टाइम खराब करने के बजाय अगर कांग्रेस ने इतनी मेहनत गुड गवर्नेंस में की होती तो इनकी इतनी दयनीय स्थिति नहीं होती। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 27 अप्रैल को कलबुर्गी में एक चुनावी सभा के दौरान प्रधानमंत्री को जहरीले सांप की तरह बताया था। मोदी का इशारा खड़गे पर था।
खड़गे ने कहा था- आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं, लेकिन अगर उसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद खड़गे ने माफी मांग ली थी







