सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप ब्लॉक किए

, आतंकी पाकिस्तानी हैंडलर से संपर्क के लिए इस्तेमाल करते थे

केंद्र सरकार ने 14 मोबाइल मैसेंजर ऐप्स को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतंकी इन मोबाइल मैसेंजर ऐप्स का इस्तेमाल आतंकवादी पाकिस्तान में बैठे हैंडलर से मैसेज रिसीव करने और इसे लोगों के बीच फैलाने के लिए कर रहे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय और इटेंलिजेंस एजेंसियों के सुझाव पर केंद्र सरकार ने IMO, क्रिपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमी, मीडियाफायर, ब्रायर, बीचैट, नैंडबॉक्स, कोनियन, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जागी, थ्रेमा ऐप को ब्लॉक किया है। इससे पहले अब तक लगभग 200 चीनी ऐप बैन किए गए हैं, जिसमें मशहूर चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक भी शामिल था

  • Related Posts

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…

    सांसद अफजाल अंसारी पर धार्मिक भावना भड़काने का मुकदमा दर्ज

    महाकुंभ स्नान को लेकर विवादित टिप्पणी करने वाले सांसद अफजाल अंसारी पर एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में 13 फरवरी की रात में शादियाबाद थाने…