हिंदुत्व के मुद्दे पर कमलनाथ पर भड़के नरोत्तम

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ नेताओं के बीच सियासी आरोप-प्रत्‍यारोप की जंग लगातार तेज होती जा रही है। प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा नेता डा. नरोत्‍तम मिश्रा ने मंगलवार को हिंदुत्‍व के मुद्दे पर पूर्व मुख्‍यमंत्री व कांग्रेस नेता कमल नाथ और दिग्‍विजय सिंह पर निशाना साधा और उन्‍हें ‘पका हुआ व थका हुआ’ नेता बताया। हिंदू के बारे में कमल नाथ के हालिया बयान और दिग्‍विजय सिंह के ‘गर्व से कहो हम हिंदू, लेकिन पहले हम सब हिंदुस्‍तानी’ ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए नरोत्‍तम ने कहा कि कांग्रेस में अब ये दो ही नेता बचे हैं। एक दिग्‍विजय सिंह हैं, जिनसे जनता पक गई है। दूसरे हैं कमल नाथ, जो थक गए हैं। एक पका हुआ है, दूसरा थका हुआ। हकीकत यह है कि कांग्रेस के नेता हिंदुओं के अपमान का कोई भी मौका नहीं चूकते हैं। कांग्रेस की सरकार आए तो हिंदू समझदार और हमारी सरकार आए तो हिंदू बेवकूफ। ये इनकी थीम रहती है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…