नीरज चोपड़ा ने जीता खिताब

भारत के भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने आज एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। वे 88.67 मीटर के थ्रो के साथ दोहा में डायमंड लीग 2023 में पहले स्थान पर रहे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीरज चोपड़ा को दोहा में डायमंड लीग 2023 में स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए बधाई दी 25 वर्षीय नीरज ने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो किया जो अंत में उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो रहा। नीरज के करियर का यह चौथा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज ने दूसरे प्रयास में 86.04 मीटर का थ्रो किया, जबकि तीसरे प्रयास में 85.47 मीटर, पांचवें में 84.37 मीटर और छठे प्रयास में 86.52 मीटर का थ्रो किया, जबकि चौथे प्रयास में वह फाउल कर बैठे। नीरज अपने करियर में दूसरी बार कतर क्लब पर उतरे

  • Related Posts

    व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकार निभाने का संकल्प, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण में दिखी एकजुटता

    भोपाल। राजधानी भोपाल की व्यापारिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली संस्था चेंबर ऑफ कॉमर्स के होली मिलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में व्यापारिक हितों के साथ सामाजिक सरोकारों को…

    घरेलू उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करें : अपर मुख्य सचिव शमी

    भोपाल  खाद्य नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर विभाग की अपर मुख्य सचिव  रश्मि अरुण शमी द्वारा पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक घटनाक्रम एवं मध्य…