मणिपुर में बुधवार को भड़की हिंसा के बाद स्थिति लगातार तनावपूर्ण बनी हुई है। इंफाल में भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उन्हें राज्य से बाहर एयरलिफ्ट किया गया है। उनकी हालत स्थिर है। पी डोंगल, डीजीपी, मणिपुरने बताया कि हमें सख्त आदेश मिला है कि अगर कोई गलती करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। सेना को फ्लैग मार्च के आदेश मिले हैं। दूसरी तरफ भारतीय सेना ने बताया है कि कुल लगभग 13,000 नागरिकों को बचाया गया है।
अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…







