2024 की गणतंत्र दिवस परेड में केवल महिलाएं शामिल होंगीं

:बैंड से झांकियों तक दिखेगा वुमन पावर, रक्षा मंत्रालय ने आर्म्ड फोर्सेस को चिट्‌ठी लिखी

नई दिल्ली
26 जनवरी 2024 को कर्तव्य पथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ महिलाओं को शामिल किया जाएगा। परेड के अलावा मार्चिंग दस्ता, झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी सिर्फ महिलाएं ही नजर आएंगीं। रक्षा मंत्रालय ने मिलिट्री फोर्सेस और परेड में शामिल होने वाले अन्य विभागों को चिट्ठी लिखकर इसकी जानकारी दी है।

केंद्र सरकार ने पिछले कुछ साल में आर्म्ड फोर्सेस में जेंडर इक्वैलिटी को बढ़ावा देने के लिए महिलाओं को कमान देने और भविष्य की लीडरशिप के लिए उन्हें तैयार करने के मकसद से कई बड़े फैसले लिए हैं। पिछले महीने 29 अप्रैल को पांच महिला अधिकारियों को आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल किया गया है। इन्हें पाकिस्तान और चीन की सीमा पर नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…