केरल में टूरिस्ट बोट पलटी 22 की मौत

केरल के मलप्पुरम जिले में रविवार को एक टूरिस्ट बोट पलटने से 22 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, बोट में 30 से ज्यादा लोग सवार थे। मलप्पुरम के कलेक्टर वीआर प्रेमकुमार ने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं। बोट में सवार 5 लोग तैरकर किनारे आ गए थे। 10 लोगों को गंभीर हालत में कोट्टाकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, स्थानीय लोगों के मुताबिक बोट में क्षमता से ज्यादा लोग बिठाए गए थे और उतने लाइफ-जैकेट नहीं थे। इसलिए ऐसा हादसा हुआ।

बोट को किनारे पर लगाया गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
हादसा रविवार शाम लगभग 7 बजे मलप्पुरम जिले के तनूर इलाके में तुवलतिरम बीच के पास हुआ। बोट को किनारे पर लाया जा चुका है। क्षेत्रीय फायर रेंज ऑफिसर शिजु केके ने बताया कि बोट पर सवार लोगों की सही संख्या की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में और भी लोगों के फंसे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…