वायुसेना का मिग-21 क्रैश:घर पर गिरा फाइटर जेट; 2 महिलाओं की मौत

हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ के जिस घर पर सोमवार को फाइटर जेट क्रैश हुआ, वहां आग लग गई।
हनुमानगढ़ में सोमवार सुबह एक मिग-21 फाइटर जेट क्रैश हो गया। फाइटरजेट बहलोल नगर इलाके में एक घर पर गिरा। हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। एक घायल की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने बताया कि पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए हैं।

एयरफोर्स ने बताया कि मिग-21 ट्रेनिंग उड़ान पर था और सूतरगढ़ के करीब क्रैश हो गया। पायलट सुरक्षित है और उसे मामूली चोटें आई हैं। हादसे का कारण पता करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…