राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को मिला लाभ

जोड़ो यात्रा के बाद पहला नतीजा:राहुल कर्नाटक के जिन 7 जिलों से गुजरे, कांग्रेस वहां 66% सीटें जीती, 2018 से दोगुनी

कर्नाटक के मैसूरु में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 2 अक्टूबर 2022 को भारी बारिश में भी भाषण देते राहुल गांधी। – Dainik Bhaskar
कर्नाटक के मैसूरु में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 2 अक्टूबर 2022 को भारी बारिश में भी भाषण देते राहुल गांधी।
कर्नाटक चुनाव के नतीजे साफ होते ही पूर्व सीएम सिद्धारमैया और हो सकने वाले सीएम डीके शिवकुमार ने राहुल और सोनिया को बधाई दी और उनके कंट्रीब्यूशन भी गिना दिए। सिद्धारमैया ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बड़ा फैक्टर बताया, तो भावुक शिवकुमार ने राहुल का नाम कई बार लिया।

एक्सपर्ट भी इस जीत में राहुल की मेहनत गिना रहे हैं, क्योंकि इस यात्रा के दौरान राहुल जिन राज्यों से गुजरे उनमें ये पहला चुनाव है। …तो क्या वाकई में राहुल की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में कांग्रेस की जीत की बुनियाद बनी, जरूरी एनालिसिस…
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक में 21 दिन चली, 7 जिलों से गुजरी। इन जिलों में 48 विधानसभा सीटें हैं। इनमें से 32 सीटें कांग्रेस ने जीत ली है। यानी 66% का स्ट्राइक रेट।
ये 2018 से दो गुने से भी अधिक है। 2018 के विधानसभा चुनाव में यहां कांग्रेस 15 सीटें जीत पाई थी। बीजेपी ने 17, जेडीएस ने 14 और बाकी बची 2 सीट अन्य के पास थी।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…