महाराष्ट्र में दो गुटों में झड़प

महाराष्ट्र के अकोला जिले में बीते शनिवार रात दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों गुटों के लोग सड़क पर उतर आए। वहीं, एक-दूसरे पर पत्थरबाजी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हिंसक भीड़ ने कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर दिया। सीसीटीवी कैमरे की जांच कर पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया। हिंसक झड़प में 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। वहीं, एक शख्स की मौत हो गई।

कई गाड़ियां जलाई गई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को खदेड़ा और स्थिति नियंत्रण की। अकोला जिले के एसपी संदीप घुगे ने बताया कि दो गुटों में लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। विवाद इतना बढ़ गया कि लोग सड़क पर उतर आए और पत्थरबाजी करने लगे। जिससे कई वाहन तक क्षतिग्रस्त हो गए। हिसंक भीड़ ने कुछ गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…