आज भी तेवर दिखाएगी गर्मी खरगोन राजस्थान से भी ज्यादा गर्म

MP का खरगोन राजस्थान-गुजरात से भी गर्म:ग्वालियर, खरगोन, धार, रतलाम, गुना, भिंड-मुरैना में आज लू चलेगी; कल हल्की बारिश

भोपाल

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। खासकर मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड खूब तप रहे हैं। खरगोन में तो पारा 46 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि भोपाल-ग्वालियर में पारा 43 डिग्री के पार है। रविवार को खरगोन राजस्थान-गुजरात के शहरों से भी गर्म रहा। कहीं भी पारा खरगोन के बराबर 44.8 डिग्री तक नहीं पहुंचा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सोमवार को भी गर्मी तेवर दिखाएगी। ग्वालियर, खरगोन, धार, रतलाम, गुना, भिंड, मुरैना और श्योपुरकलां में हीट वेव यानी लू चलने के आसार है। कल, मंगलवार से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 16 से 20 मई के बीच वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोप) के एक्टिव होने से प्रदेश के ग्वालियर, रीवा-चंबल संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जगहों पर हल्के बादल रहेंगे, लेकिन गर्मी तेवर तीखे ही रहेंगे।

राजस्थान-गुजरात के शहरों से भी गर्म रहा खरगोन
रविवार को खरगोन में पारा 44.8 डिग्री पर पहुंच गया। राजस्थान और गुजरात के शहरों में इतना तापमान नहीं रहा। राजस्थान के भीलवाड़ा, जैसलमेर, कोटा और गुजरात के अहमदाबाद में जरूर तापमान 44.4 डिग्री तक पहुंचा। खरगोन में 13 मई को पारा 46 डिग्री तक पहुंच गया था। इस कारण राजस्थान के जैसरमेर के साथ खरगोन देश का सबसे गर्म और दुनिया का चौथा सबसे गर्म शहर रहा था। 14 मई को भी खरगोन गर्म रहा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…