कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर मंथन जारी है। इस बीच राजनीतिक समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। सीएम पद के दावेदारों में से एक कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दिल्ली जाने का फैसला टाल दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए अब वो फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं। उन्होंने अपने साथ विधायकों के होने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई विधायक नहीं है, सभी 135 विधायक कांग्रेस के हैं। मैंने विधायक दल का नेता चुनने का फैसला भी पार्टी हाई कमान पर छोड़ दिया है।
अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…







