कर्नाटक में 50-50 फॉर्मूले पर तैयार नहीं सिद्धारमैया-डीके

:सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लगने की खबर, रात तक ऐलान संभव

बेंगलुरू/नई दिल्ली4 मिनट पहलेलेखक: अक्षय बाजपेयी
राहुल गांधी मंगलवार दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
राहुल गांधी मंगलवार दोपहर 12.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने उनके आवास पर पहुंचे।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के दोनों दावेदार डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया 50-50 फॉमूले से सहमत नहीं है। डीके शिवकुमार दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंच चुके हैं। खड़गे​​​सिद्धारमैया से मिलेंगे। इन दोनों बैठकों में पार्टी के केंद्रीय ऑब्जवर्स भी रहेंगे।

खड़गे की दोनों नेताओं से मुलाकात के बारे में सोनिया गांधी को रिपोर्ट दी जाएगी। फिर राहुल-सोनिया दोनों नेताओं से बात करेंगे। सोनिया अभी दिल्ली में नहीं हैं। वे जल्द ही शिमला से दिल्ली पहुंचने वाली हैं।

इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर यह भी है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया का नाम लगभग तय हो गया है। आज रात तक ही नए सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है।

डीके PCC चीफ रहेंगे, तीन साल बाद CM बनेंगे

डीके की संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिलना तय है। उन्हें डिप्टी CM बनाया जा सकता है या फिर PCC चीफ बने रह सकते हैं। एक बड़ा पोर्टफोलियो भी उन्हें मिल सकता है।
प्रस्ताव ये भी है कि तीन साल तक सिद्धारमैया CM रहें और इसके बाद कुर्सी डीके शिवकुमार को सौंप दें, लेकिन डीके चाहते हैं कि इसमें किसी तरह का विवाद नहीं होना चाहिए। पहले से ही ऐसा सब तय हो कि सिद्धारमैया तय वक्त पर खुद कुर्सी छोड़ दें।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…