आंधी से सीआरपीएफ कैंप की बैरकों की उड़ी छत, 11 जवान घायल, तेज हवाओं के साथ हुई जमकर बारिश

जगदलपुर। छत्‍तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा क्षेत्र में ग्राम सेड़वा में तेज हवाओं के साथ हुई जोरदार बारिश जिससे सीआरपीएफ कैंप के तीन बैरक की छत उड़ गई। वहीं ग्राम सेड़वा में सीआरपीएफ के जवान तैनात हैं, दोपहर को दरभा क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई जिससे जवानों के कैंप के बैरक में लगी सीमेंट सीट उड़ गई, इससे 11 जवान घायल हो गए। घटना के बाद कैंप में मौजूद अन्य जवान फौरन बैरक से घायलों को बाहर निकाला। फिर उन्हें दूसरी बैरक में ले जाया गया। जहां सीआरपीएफ के डाक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर रात में सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक एपी सिंह ने कैंप का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कैंप परिसर में कुछ पेड़ भी आंधी से उखड़ गए हैं। उधर, दंतेवाड़ा के गुड़रा सीएएफ कैंप में भी अंधड़ से नुकसान हुआ है। आज अधिकारी कैंप में हुए नुकसान का जायजा लेने जायेंगे। ज्ञात हो की बस्तर संभाग में जंगलों में सुरक्षा बलों के कैंप हैं। बरसात के दिनों में यहां काफी कठिनाई से जवानों को जूझना पड़ता है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…