भोपाल में आज कलचुरी समाज का प्रदर्शन, पं. धीरेंद्र शास्‍त्री के खिलाफ लगे पोस्‍टर

भोपाल,। बागेश्‍वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्‍त्री एक कार्यक्रम के दौरान भगवान सहस्‍त्रबाहु पर की गई विवादित टिप्‍पणी को लेकर भले ही खेद व्‍यक्‍त कर चुके हों, लेकिन यह मुद्दा अब भी शांत नहीं हुआ है। हैयय वंशी क्षत्रिय कलचुरी समाज अपने आराध्‍य देव पर की गई टिप्‍पणी से खासा आक्रोशित है और पंडित धीरेंद्र शास्‍त्री के खिलाफ एफआइआर की मांग कर रहा है। समाज के पदाधिकारियों ने धीरेंद्र शास्त्री से माफी मांगने की भी मांग की है। हैहयवंशी क्षत्रिय कलचुरी-कलार समाज के लोग इसी सिलसिले में आज एकांत पार्क के पास कलचुरी भवन में एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पहले शहर में जगह-जगह पं. धीरेंद्र शास्‍त्री के खिलाफ पोस्‍टर भी लगाए गए हैं।

संयोजक डा एलएन मालवीय ने कहा कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान सहस्त्रबाहु के बारे में आपतिजनक टिप्पणी की है। वह पुराणों का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर खेद जताया है, लेकिन माफी नहीं मांगी है। हमने उनसे जानकारी मांगी है कि वो बताएं कि उन्‍होंने जो कहा है वो किस पुराण में लिखा है। उनके बयान से समाज में आक्रोश है। यादव, ताम्रकर समाज, राजपूत समाज में भी नाराजगी है। देश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। यदि धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री ने माफी नहीं मांगी तो कानूनी लडाई लड़ेंगे।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…