सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके डिप्टी बने:

खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों ने शपथ ली; कांग्रेस के 5 वादे पहली कैबिनेट मीटिंग में मंजूर

बेंगलुरु

कर्नाटक में शनिवार को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। डी के शिवकुमार डिप्टी CM बनाए गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे समेत 8 मंत्रियों को भी राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शपथ दिलाई। कार्यक्रम के आखिरी में राहुल गांधी मंच पर आए और कहा- हमने 5 वादे किए थे, वो कैबिनेट की पहली मीटिंग में ही पूरे कर दिए जाएंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी CM विधानसभा पहुंचे और कैबिनेट की मीटिंग की। राहुल ने जिन पांच वादों की बात कही थी, उस पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी। सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- कैबिनेट ने आदेश दे दिया है। हफ्ते भर में अगली मीटिंग होगी, उसमें इन पांचों गारंटियों को लागू कर दिया जाएगा।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…