कूनो में दो और चीतों की मौत, एक गंभीर

:मादा चीता ज्वाला के दो शावकों ने तोड़ा दम; दो महीने में 6 चीतों की गई जान, 18 बचे

श्योपुर..नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को 4 शावकों को जन्म दिया था। – Dainik Bhaskar
नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 27 मार्च को 4 शावकों को जन्म दिया था।
मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में 2 और चीतों की मौत हो गई। गुरुवार को मादा चीता ज्वाला के 2 शावकों की जान चली गई। इससे पहले मंगलवार को एक शावक ने दम तोड़ दिया था। चीता ज्वाला ने 27 मार्च को चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें से अब एक ही शावक बचा है। कूनो में दो महीने के भीतर अब तक छह चीतों की मौत हो चुकी है।

पीसीसीएफ जेएस चौहान ने बताया कि कूनो नेशनल पार्क में एक शावक चीते की मौत के बाद 3 अन्य शावकों की स्थिति भी ठीक नहीं लग रही थी, इसे ध्यान में रखते हुए कूनो वन्य प्राणी चिकित्सकों की देखरेख में तीनों शावकों को रखा गया था। अधिक तापमान होने और लू के चलते इनकी तबीयत खराब होना बताई गई है। गुरुवार को उपचार के दौरान इनमें से दो की मौत हो गई है। एक की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
कूनो में अब 18 चीते बचे
पहली खेप में नामीबिया से 8 चीतों को कूनो नेशनल पार्क लाया गया था। 17 सितंबर को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें बाड़े में रिलीज किया था। इसके बाद 18 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो लाए गए थे। नामीबिया से लाई गई मादा चीता ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया था। पहले तीन चीतों और फिर एक एक कर 3 चीता शावकों की मौत हो गई। जिसके बाद कूनो में चीतों की संख्या अब 18 रह गई है।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…