MP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी:छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया

भोपाल


MP बोर्ड 12वीं के नतीजे आ गए हैं। छतरपुर के विकास द्विवेदी ने स्टेट टॉप किया है। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा की मौली नेमा दूसरे स्थान पर रहीं। नर्मदापुरम (होशंगाबाद) के नारायण शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।

MPBSE मुख्यालय भोपाल में नतीजे जारी करते हुए स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा, इस बार 10वीं और 12वीं के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। मंत्री ने कहा, कोरोना की वजह से जिन छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था, इस कारण इस साल 12वीं के रिजल्ट प्रतिशत में गिरावट आई है।
इस साल 12वीं के 8 लाख 57 हजार छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 3852 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें 3099 सरकारी और 753 प्राइवेट स्कूल हैं। 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 5 अप्रैल तक चलीं। 35 हजार से भी ज्यादा टीचर्स ने 60 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा किया। 12वीं की 42.99 लाख कॉपियां जांची गई हैं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…