विप्रो के चेयरमैन ने 50% कम ली सैलेरी

रिशद प्रेमजी को FY-23 में ₹7.87 करोड़ का टोटल कंपनसेशन मिला, पिछले साल ₹15 करोड़ था

नई दिल्ली
विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने मार्च 2023 को खत्म फाइनेंशियल ईयर के लिए लगभग 1 मिलियन डॉलर यानी 7.87 करोड़ रुपए का टोटल कंपनसेशन लिया है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर में उनके रिम्यूनेरेशन 5.05 करोड़ रुपए से लगभग 50% कम है। इस बात की जानकारी विप्रो ने US सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमिशन को फॉर्म 20-F फाइल कर दी है।
रिशद प्रेमजी ने दूसरी बार कम लिया कंपनसेशन
यह दूसरी बार है, जब रिशद प्रेमजी ने कंपनसेशन कम लिया है। इससे पहले रिशद प्रेमजी ने कोरोना महामारी के समय अपने कंपनसेशन में 31% की कटौती की थी। तब फाइनेंशियल ईयर 2019-20 में उन्होंने टोटल 0.68 मिलियन डॉलर यानी 5.62 करोड़ रुपए का कंपनसेशन लिया था। इससे पहले FY 2018-19 में उन्हें 0.98 मिलियन डॉलर यानी 8.11 करोड़ रुपए का कंपनसेशन मिला था।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…