क्या एक मैसेज बना लड़की की मौत का बचा

दिल्ली के शाहबाद डेयरी एरिया में एक कच्चे से घर के बाहर टेंट लगा है। बाहर पुलिसवाले खड़े हैं, नेता आ-जा रहे हैं। ये घर 28 अप्रैल की रात सड़क पर चाकुओं से गोदकर मार डाली गई लड़की का है। अंदर बेसुध मां है और आंसू बहाते पिता।
लड़की का मर्डर करने वाला साहिल पुलिस की गिरफ्त में है। अब तक की जांच में मर्डर की वजह लव ट्रायंगल सामने आ रहा है। कहानी में कुल चार किरदार हैं, लड़की, उसकी दोस्त नीतू, साहिल और प्रवीण, जिसे लड़की का एक्स बॉयफ्रेंड बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की साहिल के साथ रिलेशनशिप में थी और साहिल को उसकी प्रवीण से दोबारा दोस्ती पसंद नहीं थी।
इस पूरी कहानी का एक सिरा 14 अप्रैल, 2023 से जुड़ा है। तब 16 साल की नाबालिग को प्रवीण ने रात करीब 2 बजे मैसेज किया ‘हाय.. बात करनी है अभी।’ उसी रात प्रवीण ने इंस्टाग्राम पर कॉल किया, लेकिन कॉल कनेक्ट नहीं हुआ, या शायद लड़की ने उठाया नहीं। माना जा रहा है कि दोनों के बीच होने वाली बातें ही लड़की और साहिल के बीच झगड़े और बाद में मर्डर की वजह बनीं।

  • Related Posts

    अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार

    पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…

    भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’ नीति पारस्परिक समृद्धि को बढ़ावा देती हैं: मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत और थाईलैंड के बीच कई क्षेत्रों में जीवंत साझेदारी पर जोर देते हुए कहा कि भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और थाईलैंड की ‘एक्ट वेस्ट’…