: मध्य प्रदेश के देवास जिले के प्रसिद्ध मां चामुंडा टेकरी पर शनिवार शाम रोप वे टावर का तार तेज आंधी और बारिश की वजह से पूली से अलग हो गया। इससे 12 ट्रालियां बीच में फंस गई है। हालांकि केवल दो ट्रालियों में छह दर्शनार्थी ही थे। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद सभी ट्रालियों को नीचे ले आया गया। दर्शनार्थी सकुशल हैं और मां चामुंडा के दर्शन करने चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुसार छत्तीसगढ़ का परिवार दर्शनों के लिये टेकरी आया था। 10 लोगों को लेकर भोपाल से वाहन चालक आया था। 6 लोग अन्य ट्रॉली में सकुशल पहुंच गए। तार टूटने से 4 लोगों की ट्रॉली हवा में रह गई। रोप वे की अन्य ट्रालियां खाली होने की जानकारी मिली है। ओडिशा के तीन और आंध्र प्रदेश के तीन यात्री थे। कुल 6 यात्री थे। ये लोग उज्जैन महाकाल दर्शन के बाद महेश्वर, ओम्कारेश्वर होते हुए देवास दर्शन कर भोपाल जाने वाले थे।
अमृतसर में तीस किलो हेरोइन बरामद, एक गिरफ्तार
पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक कार के…







