किन्नौर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की घोषणा, छितकुल से मंडी के लिए दौड़ेगी बस

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने किन्नौर के छितकुल से मंडी के लिए बस सेवा आरंभ करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण पर भी विचार किया जाएगा। इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को किन्नौर जिला के छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर जिला के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांवों को विकसित किया जाएगा।आरके सिंह ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (सीपीएसयू) छितकुल गांव को गोद लेगा और इसके विकास के लिए राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि छितकुल में सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। इससे पहले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का कुप्पा आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपायुक्त टोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल संग अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    Malaria Vaccine: अब मलेरिया भी होगा खत्म, परीक्षण में पास हुआ टीका, सीडीएल कसौली ने दी मंजूरी

    मलेरिया से बचाव के लिए देश का पहला टीका तैयार हो गया है। टीके को सेंट्रल ड्रग्स लैबोरटरी (सीडीएल) कसौली ने मंजूरी दे दी है। आर-21 नामक यह टीका अब…

    Himachal Apple: हिमाचल का सेब एप्पल ट्रेन से जाएगा केरल , बैठक में हुआ मंथन

    देश में पहली बार रेलवे हिमाचल प्रदेश का सेब केरल पहुंचाने के लिए एप्पल ट्रेन चलाएगा। पहली बार ही हिमाचल और केरल की सहकारी समितियों के माध्यम से प्रदेश के…