भारत की अध्यक्षता में भोपाल में जी-20 की साइंस समिट का आयोजन, मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा हुए शामिल

भारत की अध्यक्षता में जी-20 की बैठक 16 एवं 17 जून को भोपाल के ताज लेकव्यू होटल में आयोजित की जा रही है। बता दें कि जी-20 एक महत्वपूर्ण आर्थिक और वित्तीय संगठन है। इस बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और सबकी सहमति व समझौते के साथ नतीजे पर पहुंचा जाता है। जिसमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी शामिल हुए।

इस दौरान मंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही, जी 20 देशों, आमंत्रित राज्यों व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के वैज्ञानिक समुदाय के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करते हुए आह्वान किया कि वे मानव कल्याण के लिए ही अपने अविष्कार को केंद्रित करें। बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भेंट मुलाकात की।

  • Related Posts

    मंत्री विश्वास सारंग ने किया करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि-पूजन

    भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने रविवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 78, विश्वकर्मा नगर में 23 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाली…

    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल प्रदाय से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

    भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेयजल व्यवस्था से जुड़े सभी विभागों को पेयजल संबंधी मामलों के त्वरित निराकरण और प्रतिदिन मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये हैं। इस क्रम में…