Ladli Behna Yojana: इस दिन जारी होगी शिवराज सरकार की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना की दूसरी किस्त, जानें मिलेंगे कितने पैसे

मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए शिवराज सरकार की ओर से चलाई जा रही लाडली बहना योजना की पहली किस्त मिलने के बाद प्रदेश की महिलाओं दूसरी किस्त का इंतजार है. लाडली बहनें राह तक रही हैं कि आखिर कब उनके खाते में दूसरी किस्त आएगी. इस योजना की दूसरी किस्त जुलाई के महीने में बहनों के खाते में क्रेडिट होगी. CM शिवराज सिंह चौहान खुद जुलाई की इस तारीख को पैसे ट्रांसफर करेंगे.

इस तारीख को अकाउंट में आएंगे पैसे
CM शिवराज सिंह चौहान 10 जुलाई को बहनों के खाते में योजना की दूसरी किस्त के पैसे ट्रांसफर करेंगे. उन्होंने 10 जून को पात्र महिलाओं के अकाउंट में 1000 रुपए ट्रांसफर किए थे. उसके बाद से तय हुआ था कि हर महीने की 10 तारीख को महिलाओं के अकाउंट में किस्त की राशि ट्रांसफर की जाएगी.

CM शिवराज ने घटा की पात्रता की उम्र
लाडली बहना योजना के लिए विवाहित पात्र बहनों की न्यूनतम आयु को घटा दिया गया है. पहले इस योजना के लिए 23 साल उम्र निर्धारित की गई थी, जिसे कम करके 21 वर्ष कर दिया गया है. ऐसे में एक बार फिर से नए फॉर्म भी भरे जाएंगे, जिनमें 21 साल की पात्र बहनें भी आवेदन कर सकती हैं. .

क्या है लाडली बहना योजना
CM शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर प्रदेश की महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 21 से 60 साल की विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए दिया जाएगा. इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की मूल निवासी महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. इस योजना का लाभ विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग से जुड़ी गरीब महिलाओं को मिलेगा.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स
लाडली बहना योजना के लिए आवेदन करने वाली बहनों के पास आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है.साथ ही मोबाइल नंबर,समग्र आईडी, जन्म प्रमाण पत्र और आवेदक की फोटो होना आवश्यक है.

  • Related Posts

    ग्वालियर के डबरा में स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश, दो युवक हिरासत में; नाबालिग लड़की भी मिली

    By: Ravindra Singh ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद एक स्पा सेंटर पर छापेमारी की। रविवार देर रात…

    माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन ने दिया 2 शावकों को जन्म, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साझा की तस्वीरें

    By: Ravindra Singh शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी स्थित माधव टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के बलारपुर क्षेत्र में एक बाघिन ने…