CG News: फेमस यूट्यूबर देवराज पटेल की सड़क हादसे में हुई मौत,’ढिंढोरा’ वेब सीरीज में किया था काम

छत्तीसगढ़ के फेमस  यूट्यूबर और एक्टर देवराज पटेल का रायपुर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई,  ये दुर्घटना लाभांडी चौक के पास हुई है,

रायपुर:

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक बुरी खबर सामने आई है, बता दें कि छत्तीसगढ़ के मशहूर यूट्यूबर देवराज पटेल का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, इस खबर को जानने के बाद राजधानी रायपुर में मातम पसरा हुआ है, ये हादसा लाभांडी के पास हुई,खबरों के मुताबिक नियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, बता दें कि देवराज ”दिल से बुरा लगता है” जैसे डायलॉग के लिए फेमस थे, उन्होंने यूट्यूबर भुवन बाम के साथ ”ढिंढोरा” में भी किया था, जानकारी के अनुसार देवराज पटेल का एक दोस्त भी इस हादसे में घायल हो गया है, जिसका इलाज जारी है,

सीएम बघेल ने ट्वीट कर जताया दुख

यूट्यूबर देवराज पटेल की मौत पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुख जताया है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- दिल से बुरा लगता है से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल आज हमारे बीच से चले गए, इस बाल उम्र में अद्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है, ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे, ओम् शांति,

रायपुर वीडियो बनाने आए थे देवराज

देवराज पटेल (Devraj Patel) ने मौत के कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया था,देवराज पटेल ने मुख्यमंत्री के साथ रील बनाकर पोस्ट भी किया था, यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हुआ था, वीडियो में देवराज कहते हैं कि, छत्तीसगढ़ में दो ही लोग फेमस हैं, एक मैं और एक मोर काक देवराज उम्र लगभग 21 साल थी, मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वह नया रायपुर वीडियो बनाने आए थे,

देवराज के इंस्टाग्राम पर 55,9 हजार फालोवर्स

यूट्यूबर देवराज पटेल महासमुंद का रहने वाले थे, देवराज के इंस्टाग्राम पर 55,9 हजार फालोवर्स हैं, इसके अलावा देवराज पटेल आफिशियल के नाम से चैनल है, जिसमें इनके 4लाख 38 हजार सब्सक्राइबर हैं,  देवराज ढिंढोरा वेब सीरीज ओटीटी में भी काम कर चुके हैं,

  • Related Posts

    रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट, कहा& 'हमेशा के लिए लव लॉक्ड'

    बॉलीवुड स्टार रणदीप हुड्डा ने वेलेंटाइन डे पर पत्नी लिन लैशराम के लिए किया खास पोस्ट शेयर किया है।रणदीप हुड्डा ने अपनी हॉलीवुड फिल्म द मैचबॉक्स की शूटिंग से ब्रेक…

    जॉन अब्राहम और एड शीरन ने खेला फुटबॉल मैच, बोले&कुछ लड़कों से हाई फाइव किया…

    मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो जॉन अब्राहम ने ब्रिटिश गायक एड शीरन के साथ फुटबॉल मैच खेला है। एड शीरन इन दिनों अपने म्यूजिक टूर के लिए भारत आए हुए…